भाजपा नेता स्वतंत्र देव ने सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया
By भाषा | Updated: October 31, 2021 21:53 IST2021-10-31T21:53:52+5:302021-10-31T21:53:52+5:30

भाजपा नेता स्वतंत्र देव ने सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया
लखनऊ, 31 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को राजधानी लखनऊ के निराला नगर के पटेल पार्क में ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया।
भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कहा कि “सरदार पटेल सिर्फ इतिहास में ही नहीं, बल्कि हम सभी देशवासियों के हृदय में भी हैं।''
उन्होंने कहा कि ''देश को एकता व अखण्डता के सूत्र में पिरोने का श्रेय महानायक सरदार पटेल जी को ही जाता है, इसके लिए पूरा राष्ट्र सदैव उनका कृतज्ञ रहेगा।''
इसके पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पटेल की जयंती के अवसर पर रविवार को जीपीओ स्थित सरदार पटेल पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।