लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव ने मिसाल कायम की, भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी बोले- दिलवायेंगे 50 हजार रुपया इनाम, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: December 13, 2021 17:41 IST

सुशील मोदी ने कहा कि तेजस्वी यैदव की शादी को लेकर टीका टिप्पणी ठीक नहीं है. एक नौजवान ने जाति-धर्म से उपर उठकर शादी की है जो एक मिसाल बना है.

Open in App
ठळक मुद्देअंतरजातीय विवाह करने के लिए हिम्मत होने चाहिए जो उन्होंने दिखाया है.मोदी ने कहा कि मैंने भी अंतरजातीय विवाह किया था. उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है. तेजस्वी चाहेंगे तो वे बिहार सरकार ने उन्हें 50 हजार का इनाम भी दिलवाएंगे.

पटनाः बिहार में सुशील कुमार मोदी और लालू यादव के परिवार के बीच का रिश्ता जगजाहिर है. चारा घोटाले मामले में सुशील मोदी लालू यादव के खिलाफ हाईकोर्ट में केस करने वालों में से एक थे.

वहीं तेजस्वी समेत उनके परिवार पर 2017 में ईडी और सीबीआई ने जो जांच शुरू की, उसकी पटकथा भी सुशील मोदी ने ही लिखी थी. लेकिन वही सुशील मोदी तेजस्वी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, सुशील मोदी तेजस्वी की शादी से काफी प्रसन्न हैं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने दूसरे धर्म की लड़की से शादी कर साहसिक काम किया है.

इसके लिए उनकी तारीफ की जानी चाहिये. मोदी ने कहा कि तेजस्वी की शादी को लेकर टीका टिप्पणी ठीक नहीं है. एक नौजवान ने जाति-धर्म से उपर उठकर शादी की है जो एक मिसाल बना है. इसकी प्रशंसा की जानी चाहिये. अंतरजातीय विवाह करने के लिए हिम्मत होने चाहिए जो उन्होंने दिखाया है.

मोदी ने कहा कि मैंने भी अंतरजातीय विवाह किया था. उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है. तेजस्वी ने जो मानक बनाया उसे राजद के दूसरे लोग भी फॉलो करें. उन्होंने कहा कि तेजस्वी चाहेंगे तो वे बिहार सरकार ने उन्हें 50 हजार का इनाम भी दिलवाएंगे.

मोदी ने तेजस्वी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि वे तेजस्वी के रिसेप्शन में जाने को भी तैयार हैं. अगर लालू परिवार ने न्योता दिया तो वे जरूर इस रिसेप्शन में जायेंगे. मोदी ने कहा कि वे लालू प्रसाद यादव की कई बेटियों की शादी में शामिल हो चुके हैं. सुशील मोदी के बेटे की शादी में भी लालू प्रसाद यादव आये थे.

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवसुशील कुमार मोदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया