लाइव न्यूज़ :

बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह का विवादित बयान- राहुल को बताया 'रावण' और प्रियंका को 'शूर्पणखा'

By भाषा | Updated: January 30, 2019 14:14 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कीमती समय में पांच साल ‘‘बेकार’’ कर दिये और अब ‘‘बदलाव’’ का समय आ गया है।

Open in App

भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 'रावण' और उनकी बहन प्रियंका गांधी को 'शूर्पणखा' बताया है । बैरिया से विधायक सुरेन्द्र सिंह ने मंगलवार को कहा, 'आप जानते हैं कि जब राम और रावण का युद्ध होने वाला था तो पहले रावण ने अपनी बहन शूर्पणखा को भेजा था ।' 

उन्होंने कहा, 'राम की भूमिका में मोदी हैं और रावण की भूमिका में राहुल हैं जिन्होंने अपनी बहन शूर्पणखा को उतारा है । मान कर चलिये कि लंका विजय हो गयी । इसमें कोई संदेह नहीं है कि मोदी फिर से भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे ।' सिंह पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर चुके हैं।

मोदी ने पांच साल बेकार किये, बदलाव का समय आ गया है: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कीमती समय में पांच साल ‘‘बेकार’’ कर दिये और अब ‘‘बदलाव’’ का समय आ गया है।गांधी ने कहा कि वह चीन के युवकों को ‘‘भारत में निर्मित’’ फोन का इस्तेमाल करते हुए देखना चाहते हैं। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘हम ऐसा कर सकते हैं। हमें एक देश के तौर पर साथ आना होगा।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी ने इस देश के कीमती समय में पांच साल बेकार कर दिये। अब नहीं। बदलाव का समय आ गया है।’’ गांधी सरकार के ‘‘मेक इन इंडिया’’ अभियान की आलोचना करते रहे हैं और उन्होंने कई मौकों पर निर्माण बाजार में भारत की स्थिति की तुलना चीन से की है।

टॅग्स :राहुल गांधीप्रियंका गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल