लाइव न्यूज़ :

BJP नेता का विवादित बयान, कहा- हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी तो अपनाएंगे हिंसा का रास्ता

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 18, 2019 19:47 IST

पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने राजधानी भोपाल में आज झुग्गी वासियों के साथ बिजली बिल की राशि अधिक आने को लेकर किए गए विधानसभा के घेराव के दौरान सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि जो बिजली का बिल मांगने आए उसे मारो, लाईट कटे तो मंत्रालय, विधानसभा और मुख्यमंत्री निवास की बिजली काट दो.सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार, प्रशासन, नगर निगम और बिजली विभाग को धमकी देते हुए कहा कि कोई बिजली का बिल देने आये तो उन्हें मारो.

भाजपा के पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि जो बिजली का बिल मांगने आए उसे मारो, लाईट कटे तो मंत्रालय, विधानसभा और मुख्यमंत्री निवास की बिजली काट दो. हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी तो हम हिंसा का रास्ता अपनाएंगे.

पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने राजधानी भोपाल में आज झुग्गी वासियों के साथ बिजली बिल की राशि अधिक आने को लेकर किए गए विधानसभा के घेराव के दौरान सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही. सिंह अपने समर्थकों सहित विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे, जिन्हे पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया. 

विधानसभा के बाहर ही काफी संख्या में पुलिस बल तैनात था. हमेशा अपनी गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में छाए रहने वाले सुरेंद्र नाथ सिंह 2 जुलाई को नगर निगम में ताला जड़ दिया था, इसके बाद 7 जुलाई को उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर दिया गया था. इसके बाद गुरुवार को उन्होंने झुग्गी वासिायों के बिजली बिल अधिक आने के विरोध स्वरुप विधानसभा के घेराव की चेतावनी दी थी. इस दौरान खुले मंच से वे सरकार को चुनौती देते भी नजर आए. 

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार, प्रशासन, नगर निगम और बिजली विभाग को धमकी देते हुए कहा कि कोई बिजली का बिल देने आये तो उन्हें मारो. लाइट जाए तो मंत्रालय विधानसभा मुख्यमंत्री निवास की लाइट काट दो. इस बीच प्रदर्शन कर रहे महिलाओं ने नारा लगाते हुए कहा कि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो खून बहेगा सड़कों पर.

भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस सरकार के आने से प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब होती जा रही, गरीबों का रोजगार छीनता जा रहा और गरीबों के संबल योजना के तहत 200 रुपए में बिजली बिल योजना बंद करने के विरोध जंगी प्रदर्शन किया गया है. प्रदर्शन को लेकर भोपाल के रंगमहल चौराहे से विधानसभा पहुंचने तक बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. न्यू मार्केट चौराहे के पास प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को पुलिस ने बैरिकेट्स लगाकर रोक दिया था.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया