लाइव न्यूज़ :

नौटंकी करने में माहिर हैं भाजपा नेता: डोटासरा

By भाषा | Updated: February 10, 2021 00:38 IST

Open in App

जयपुर, नौ फरवरी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा नेता नौटंकी करने में माहिर हैं।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाब नबी आजाद के सदन से विदाई भाषण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भावुक होने के बारे में पूछे जाने पर डोटासरा ने यहां संवाददाताओं से आरोप लगाया ‘‘सबसे बड़ी नौटंकी करने में अगर कोई माहिर है तो वो भाजपा के नेता और उनमें प्रधानमंत्री को हम अगर अव्वल कहें तो कोई बुराई नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप देखिये राहुल गांधी ने कहा आइये प्रधानमंत्री जी हम सब मिलकर के इस देश का विकास करे, सबको साथ लेकर के चले और जब गले मिलने लगे तो किस प्रकार से उन्होंने भाव दिखाये थे आप सबके सामने है।’’

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया,‘‘ मोदी जब पहली बार लोकसभा आए तो उन्होंने झुककर इसकी दहलीज को नमन किया था लेकिन आज वे काले कृषि कानूनों पर बात करने को तैयार नहीं हैं। आप समझ सकते है उनकी कथनी और करनी में फर्क है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच