लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता सोनाली फोगाट के घर चोरी, सोना-चांदी और 10 लाख रूपये गायब

By भाषा | Updated: February 16, 2021 16:36 IST

Open in App

हिसार, 16 फरवरी हरियाणा के हिसार में भाजपा नेता सोनाली फोगाट के घर से आभूषण, लाइसेंसी रिवॉल्वर, 10 लाख रूपये और अन्य बेशकीमती चीजों की चोरी हो गयी है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

फोगाट ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी की कि जब वह चंडीगढ़ में थीं तब उनके घर में यह चोरी हुई।

पुलिस के अनुसार वैसे तो घर में सीसीटीवी कैमरे लगे थे लेकिन चोर डिजिटल वीडियो रिकार्डर ले गये जिसमें फुटेज था।

एचटीएम थाना प्रभारी सुखजीत ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार फोगाट ने शिकायत में कहा है कि वह नौ फरवरी को अपने घर में ताला लगाकर चंडीगढ़ चली गयी थीं और जब 15 को लौटीं तब ताले टूटे हुए थे।

पुलिस के अनुसार सोने और चांदी का सामान, चांदी का एक घड़ा , 10 लाख नकद, आभूषण, .22 बोर की लाईसेंसशुदा पिस्तौल और आठ कारतूस घर से गायब थे।

फोगाट ने 2019 में आदमपुर से हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ा था और वह हरियाणा के दिवंगत नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नेाई से हार गयी थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो