लाइव न्यूज़ :

कन्नौज में भाजपा नेता को गोली मारी गई, हालत गंभीर

By भाषा | Updated: April 12, 2021 11:37 IST

Open in App

कन्नौज (उप्र) 12 अप्रैल कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के चांदापुर में कथित चुनावी रंजिश के चलते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नीरज पांडेय को रविवार देर रात गोली मार दी गई जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने सोमवार को बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। वादी ने कई लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है और पुलिस शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार करेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा नेता नीरज पांडेय (48) रविवार देर रात पंचायत चुनाव में वोट मांग कर वापस आ रहे थे जब गोसाईंदासपुर चौराहे के समीप कुछ लोगों ने उन्हें घेर कर गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस कर्मियों ने घायल नेता को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर रेफर कर दिया।

सदर कोतवाल विकास राय भी घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने फ़ोर्स के साथ हमलावरों की घेराबंदी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार पांडेय ने गांव के ही सपा नेता पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट