लाइव न्यूज़ :

रांची में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की

By भाषा | Updated: September 23, 2021 01:58 IST

Open in App

रांची, 22 सितंबर झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार को भाजपा के नेता जीतराम मुंडा की मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी जिसे लेकर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत तमाम भाजपा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने के आरोप लगाये हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजधानी रांची के ओरमाझी इलाके में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी।

अपराधियों ने ओरमांझी के पालू गांव स्थित एक होटल के पास जीतराम मुंडा पर हमला किया। बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिर फरार हो गए। घायल नेता को आनन-फानन में ओरमांझी स्थित मेदांता अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष जीतराम मुंडा को उस समय निशाना बनाया गया जब वे पार्टी की ओर से आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वापस लौट रहे थे। पुलिस ने बताया है कि हत्यारों की तलाश में छापेमारी जारी है लेकिन अभी इस सिलसिले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

इस बीच केंद्रीय मंत्री एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने भाजपा नेता की हत्या को बड़ी प्रशासनिक चूक बताया है और आरोप लगाया है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पार्टी कार्यकर्ता जीतराम मुंडा की हत्या को पूरी तरह से प्रशासनिक विफलता का परिणाम बताया है। घटना की सूचना मिलते ही रांची में मौजूद अर्जुन मुंडा तत्काल अस्पताल भी पहुंचे और चिकित्सकों से बातचीत की लेकिन जीतराम मुंडा की मौत अस्पताल लाये जाने से पहले ही हो चुकी थी।

हत्या को लेकर पार्टी नेताओं में भारी आक्रोश है। हत्या की खबर सुनकर अस्पताल में भाजपा नेताओं की भीड़ जमा हो गई। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, रांची से भाजपा सांसद संजय सेठ, पूर्व मंत्री एवं विधानसभाध्यक्ष सीपी सिंह सहित कई भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जीतराम को पहले से ही जानलेवा हमले की आशंका थी। उनपर पहले भी हमला हो चुका था जिसकी सूचना पूरे प्रशासनिक अमले को थी। उन्होंने हथियार के लिए भी आवेदन दिया था, लेकिन प्रशासन ने न तो उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करायी और न ही लाइसेंस दिया।

भाजपा विधायक देल के नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर लिखा, ‘‘झारखंड भाजपा ने आज अपना एक सिपाही खो दिया। अनुसूचित जाति मोर्चा के युवा व ऊर्जावान जिलाध्यक्ष जीतराम मुंडा की निर्मम हत्या से मन व्यथित है।’’

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक विफलता और लचर कानून व्यवस्था की कीमत भाजपा के इस सिपाही ने चुकाई है लेकिन उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में अपराधियों का राज हो गया है। हेमंत सरकार राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी चरमरा गई है। राज्य में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

भाजपा के रांची से सांसद सेठ एवं विधायक एवं पूर्व विधानसभाध्यक्ष सीपी सिंह ने कहा कि राज्य में अपराधियों का राज कायम हो गया है। यहां कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी प्रशासन को ठेंगा दिखा कर अपराध कर रहे हैं। राज्य में कोई भी सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इस राज्य में न्यायाधीश, पत्रकार, व्यापारी, सहित सभी वर्ग अपराधियों से त्रस्त हैं। राज्य में माफिया राज कायम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए