लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: त्राल में आतंकियों ने BJP नेता की गोली मारकर हत्या की, महबूबा मुफ्ती ने कही ये बात

By भाषा | Updated: June 3, 2021 08:24 IST

पुलवामा जिले के त्राल इलाके में बुधवार रात बीजेपी नेता को तीन आतंकियों ने गोली मार दी। इस घटना में एक और महिला भी घायल हुई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलवामा जिले के त्राल इलाके में बुधवार रात भाजपा के पार्षद की हत्याघटना उस समय हुई जब वे अपने एक दोस्त के यहां गए हुए थे, उनके साथ तब सुरक्षाकर्मी भी मौजूद नहीं थेदोस्त की बेटी भी घटना में घायल, पुलिस द्वारा हमलावरों को पकड़ने का प्रयास जारी

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल इलाके में बुधवार रात आतंकवादियों ने भाजपा के एक पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी। हमला उस समय हुआ जब पार्षद अपने एक मित्र के घर थे।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि तीन आतंकियों के समूह ने रात करीब 10:15 बजे राकेश पंडित पर अंधाधुंध गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि राकेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

आतंकियों की गोलीबारी में राकेश के मित्र की बेटी भी घायल हुई है और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, राकेश पंडित को सुरक्षा प्रदान की गई थी और उन्हें दो निजी सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए गए थे।

उन्होंने कहा कि मानक संचालन प्रक्रिया का उल्लंघन कर वह बिना सुरक्षा के दक्षिण कश्मीर स्थित अपने पैतृक गांव चले गए। प्रवक्ता ने कहा कि क्षेत्र की घेराबंदी कर हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर के एलजी सहित महबूबा मुफ्ती ने जताया शोक 

इस घटना के बाद जम्मू-कश्मीर के एलजी ने कहा कि वे इसके बारे में सुनकर दुखी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'राकेश पंडित पर पुलवामा के त्राल में हुए आतंकी हमले से दुखी हूं। मैं ऐसे हमलों की निंदा करता हूं। मेरी संवेदनाएं इस समय परिवार के साथ है।'

वहीं, जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने कहा, 'बीजेपी नेता राकेश पंडित की आतंकियों द्वारा हत्या की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। हिंसा के ऐसे मूर्खतापूर्ण कदमों ने जम्मू-कश्मीर को केवल दुख दिया है। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।'

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमनोज सिन्हामहबूबा मुफ़्ती
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे