लाइव न्यूज़ :

मुंबई की महापौर के खिलाफ टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता शेलार गिरफ्तार, बाद में जमानत पर रिहा

By भाषा | Updated: December 10, 2021 20:41 IST

Open in App

मुंबई, 10 दिसंबर महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आशीष शेलार को मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शेलार को पुलिस ने बृहस्पतिवार की दोपहर गिरफ्तार किया था और बाद में एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत पर रिहा कर दिया गया।

शिवसेना की नेता पेडनेकर ने बुधवार को दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव थाने में शेलार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

अधिकारी ने बताया कि शेलार भाजपा नेताओं और उनके समर्थकों के एक समूह के साथ थाने गए जहां उन्हें गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया गया।

शेलार ने चार दिसंबर को संवादाता सम्मेलन में वर्ली इलाके में सिलेंडर फटने के मामले में शिवसेना शासित बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की आलोचना करते हुए कथित तौर पर यह टिप्पणी की थी। घटना में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई थी।

इससे पूर्व शेलार ने दावा किया था कि पेडनेकर से संबंधित उनकी टिप्पणियों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा था, ''मेरे खिलाफ दर्ज की गई पुलिस शिकायत कुछ दिन पहले दिए गए एक प्रेस बयान पर आधारित है। संवाददाता सम्मेलन का पूरा वीडियो सबके सामने है। मेरे शब्दों को जानबूझकर तोड़-मरोड़कर पेश किया गया ताकि मेरे खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया