भाजपा नेता संजय जायसवाल ने राहुल गांधी को भगवद्गीता की एक प्रति भेजी

By भाषा | Updated: November 14, 2021 18:56 IST2021-11-14T18:56:28+5:302021-11-14T18:56:28+5:30

BJP leader Sanjay Jaiswal sent a copy of Bhagavad Gita to Rahul Gandhi | भाजपा नेता संजय जायसवाल ने राहुल गांधी को भगवद्गीता की एक प्रति भेजी

भाजपा नेता संजय जायसवाल ने राहुल गांधी को भगवद्गीता की एक प्रति भेजी

पटना, 14 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भगवद्गीता की एक प्रति भेजी। जायसवाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की एक किताब में विवादास्पद टिप्पणियों के समर्थन में राहुल के दिए गए बयानों के माध्यम से उनपर हिंदुत्व की समझ की कमी का आरोप लगाया।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जायसवाल ने राहुल को ‘‘देश में सबसे भ्रमित नेता’’ कहा, जो ‘‘मंदिरों के इतने प्रचारित दौरे’’ के बावजूद हिंदू धर्म की मूल बातों को समझने में असमर्थ हैं।

लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक रह चुके जायसवाल ने कहा कि हिंदुवाद को हिंदुत्व से अलग करने का राहुल गांधी का प्रयास ‘‘अज्ञान की पराकाष्ठा’’ है और ‘‘फूट डालो तथा राज करो’’ के सिद्धांत में कांग्रेस की निष्ठा का एक प्रतिबिंब है।

जायसवाल ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘गांधी ने दावा किया है कि उन्होंने उपनिषद पढ़े हैं। हम जानना चाहते हैं कि क्या उन्होंने इतालवी अनुवाद पढ़ा है।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किताब में टिप्पणियों को लेकर विवादों में घिरे पार्टी सहयोगी खुर्शीद का बचाव किया था। खुर्शीद की किताब में कथित तौर पर हिंदुत्व के ‘‘उग्र स्वरूप’’ की तुलना आईएसआईएस और बोको हराम जैसे जिहादी इस्लामी आतंकवादी समूहों से की गई है, जिससे विवाद शुरू हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP leader Sanjay Jaiswal sent a copy of Bhagavad Gita to Rahul Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे