लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता की बंगाल ट्रेन दुर्घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग, कहा- विधानसभा चुनावों से ठीक पहले दुर्घटना हुई

By विशाल कुमार | Updated: January 15, 2022 08:10 IST

बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के अलीपुरद्वार उपमंडल में दोमोहानी के निकट बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देबीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से नौ की मौत हुई और 36 अन्य घायल हो गए थे।टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा नेता रेल मंत्री के बयान का खंडन कर रहे हैं।घोष ने कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया जाना चाहिए।

कोलकाता: भाजपा की नेता रूपा गांगुली ने पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना की सीबीआई जांच कराने की शुक्रवार को मांग की। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि वर्षों से ट्रेनों के बारे में कोई 'बुरी खबर' नहीं आई थी, लेकिन विधानसभा चुनावों से ठीक पहले यह दुर्घटना हुई है।

उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा में अगले महीने से विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने 10 फरवरी से चुनाव कराने की घोषणा कर दी है और 10 मार्च को परिणाम आएंगे.

हालांकि, पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि इस तरह की घटना पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए और जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के कारणों का पता चल पाएगा।

बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के अलीपुरद्वार उपमंडल में दोमोहानी के निकट बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए थे।

गांगुली ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर लिखा, ''क्या ट्रेन खुद पटरी से उतर सकती है? क्या रेल पटरी यह जानती थी कि चुनाव होने वाले हैं? वर्षों से ट्रेनों के बारे में कोई बुरी खबर नहीं आई थी। सीबीआई जांच का आदेश दिया जाना चाहिये। किसी को लोगों की जान से नहीं खेलना चाहिये।'' एनएफआर के अनुसार दुर्घटना के समय ट्रेन में 1,053 यात्री सवार थे।

इससे पहले दिन में, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जलपाईगुड़ी में ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा किया और कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि लोकोमोटिव के उपकरण के साथ कुछ समस्या थी।

गांगुली की मांग के बारे में पूछे जाने पर तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा नेता रेल मंत्री के बयान का खंडन कर रहे हैं और इस घटना की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया जाना चाहिए।

टॅग्स :रेल हादसापश्चिम बंगालBJPटीएमसीविधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया