लाइव न्यूज़ :

यूपी में भाजपा की नेता ने कृषि कानूनों पर विरोध दर्ज कराते हुए दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: April 7, 2021 14:58 IST

प्रियंवदा तोमर ने कहा कि भाजपा की ‘किसान विरोधी’ नीति की वजह से ही उन्होंने यह फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंवदा तोमर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने महिलाओं को भी नजरअंदाज किया है। कुछ दिनों पहले किसान नेता राकेश टिकैत ने दावा किया था कि जल्द ही आंदोलन के समर्थन में एक बीजेपी सांसद का इस्तीफा होगा

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता प्रियंवदा तोमर ने केन्द्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन को समर्थन देते हुए पार्टी से बुधवार को इस्तीफा दे दिया। तोमर ने उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है, जब राज्य में जल्द ही पंचायत के चुनाव होने वाले हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भेजे इस्तीफे में उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र और राज्य में भाजपा नीत सरकार कृषि कानूनों के संबंध में किसानों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है, जो चार महीने से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे हैं।

तोमर ने कहा कि भाजपा की ‘‘किसान विरोधी’’ नीति की वजह से ही उन्होंने यह फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश में भाजपा ने महिलाओं को भी नजरअंदाज किया है और उनकी आकांक्षाएं पूरी करने में भी नाकाम रही है।’’  

बता दें कि इससे पहले किसान नेता राकेश टिकैत ने दावा किया था कि जल्द ही आंदोलन के समर्थन में एक बीजेपी सांसद का इस्तीफा होगा, जितने बीजेपी के सांसद हैं, उतने दिन यह आंदोलन चलेगा। 

राकेश टिकैत ने बीजेपी सांसद के नाम का खुलासा नहीं किया था, लेकिन इस बयान के बाद से ही कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि इस्तीफा देने वाला सांसद पश्चिमी यूपी से हो सकता है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि पंजाब या हरियाणा का बीजेपी सांसद अपना इस्तीफा दे सकता है। हालांकि, इस बयान के करीब माह भर बाद अब तक किसी सांसद ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीराकेश टिकैतउत्तर प्रदेशमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया