लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता राजीव बनर्जी त्रिपुरा की रैली में तृणमूल कांग्रेस में लौटे

By भाषा | Updated: October 31, 2021 15:58 IST

Open in App

अगरतला, 31 अक्टूबर पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राजीव बनर्जी रविवार को त्रिपुरा के अगरतला में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की एक रैली में टीएमसी में लौट आए।

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में मंत्री रहे राजीव बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री द्वारा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नहीं छोड़ने के लिए कहने के बावजूद उन्हें विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने के लिए ‘‘पश्चाताप’’ हुआ।

राजीव को कुछ हफ्ते पहले भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया गया था। वह हावड़ा जिले के डोमजुर से विधानसभा चुनाव में मुकाबले में उतरे थे, लेकिन सफलता नहीं मिली।

राजीव ने कहा, ‘‘मुझे एहसास हुआ कि मैं भाजपा की घृणा और विभाजनकारी विचारधारा की राजनीति को स्वीकार नहीं कर सकता। मैं भाजपा की जनविरोधी नीतियों को स्वीकार नहीं कर सकता।’’ साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कई बार भाजपा नेतृत्व को अपनी राय दी थी और ममता बनर्जी पर व्यक्तिगत हमले और निंदा की आलोचना की थी, लेकिन किसी ने नहीं सुनी।’’

राजीव ने दावा किया कि उन्होंने गलतफहमी के कारण टीएमसी छोड़ दी और चुनाव से पहले भाजपा के प्रचार अभियान से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो गए।

उन्होंने कहा, ‘‘ये सभी वादे झूठ थे और मैं उनके साथ नहीं रह सकता था। मुझे खेद है और अब पश्चाताप हो रहा है। मैं ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में काम करूंगा।’’

पश्चिम बंगाल में दो मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद बनर्जी भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में नहीं दिखे और अक्सर सार्वजनिक रूप से भाजपा नेतृत्व की आलोचना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन