लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता राजीव बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव कुणाल घोष से मुलाकात की

By भाषा | Updated: June 12, 2021 21:53 IST

Open in App

कोलकाता, 12 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होकर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने वाले राज्य के पूर्व मंत्री राजीव बनर्जी ने अपनी पुरानी पार्टी में वापसी की अटकलों के बीच शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव कुणाल घोष से मुलाकात की।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि बनर्जी शहर के उत्तरी क्षेत्र में स्थित घोष के आवास पर गए, जहां दोनों के बीच लंबी चर्चा हुई।

यह घटनाक्रम भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में फिर से शामिल होने के एक दिन बाद सामने आया है।

घोष ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि यह शिष्टाचार के नाते मुलाकात थी।

राजीव बनर्जी ने हाल में सोशल मीडिया पोस्ट में अपने नये दल को चेतावनी दी थी कि ‘‘ लोग भारी जनादेश से चुनी गयी सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति शासन की धमकी को पसंद नहीं करेंगे।’’

जनवरी में तृणमूल कांग्रेस छोड़ने के बाद बनर्जी ने दावा किया था कि वह ऐसा करने के लिए बाध्य हुए क्योंकि तृणमूल नेताओं के एक वर्ग ने ‘‘उनके कामकाज के तौर तरीके को लेकर अपनी शिकायतें सामने रखने पर उन्हें अपमानित किया।’’

राजीव बनर्जी 2011 और 2016 में तृणमूल कांग्रेस की सरकार में मंत्री रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए