लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता राजगोपाल ने पिछले चुनावों में अपनी पार्टी और कांग्रेस-आईयूएमएल के बीच ‘‘गठजोड़’’ का दावा किया

By भाषा | Updated: March 17, 2021 22:52 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 17 मार्च पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ओ राजगोपाल ने केरल में यह दावा कर एक विवाद उत्पन्न कर दिया कि माकपा को हराने के लिए पिछले चुनावों में यूडीएफ के घटक दलों कांग्रेस तथा आईयूएमएल और उनकी पार्टी के बीच ‘‘गठजोड़’’ था।

राजगोपाल ने यह बयान टीवी चैनलों को दिया है। इससे एक दिन पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता आर बालाशंकर ने आरोप लगाया था कि कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में ‘‘माकपा-भाजपा समझौता’’ है जिसे पार्टी ने खारिज किया था।

राजगोपाल के दावे पर मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता का ‘‘खुलासा अपवित्र गठजोड़’’ को दिखाता है और उन्होंने पूछा कि कांग्रेस और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने उनकी मदद क्यों की थी।

माकपा का आरोप है कि वाम दल के खिलाफ लंबे समय तक ‘को-ली बी गठबंधन’’ (कांग्रेस-मुस्लिम लीग-भाजपा) था।

वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ माकपा पर भाजपा के साथ गुप्त समझौता करने का आरोप लगाता रहा है।

वर्ष 2016 के चुनावों में जीत दर्ज करने वाले भाजपा के एकमात्र 91 वर्षीय विधायक राजगोपाल ने कहा कि पिछले चुनावों में कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में ‘‘कुछ गठजोड़’’ था।

यह पूछे जाने पर कि क्या इसने किसी भी तरह से भाजपा की मदद की है, वरिष्ठ नेता ने कहा कि इसने उच्च मत प्रतिशत में योगदान दिया।

राजगोपाल के दावे पर अभी तक भाजपा या कांग्रेस-आईयूएमएल से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया