लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता प्रवीण दारेकर को मुंबई बैंक मामले में अंतरिम राहत मिली

By भाषा | Updated: November 18, 2021 20:42 IST

Open in App

मुंबई, 18 नवंबर बंबई उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को शहर की पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को मुंबई जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड घोटाला मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक प्रवीण दारेकर के खिलाफ दो दिसंबर तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है।

दारेकर फिलहाल महाराष्ट्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हैं।

दारेकर ने पिछले महीने इस मामले में राहत नहीं देने के सत्र अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी, जिसपर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने यह आदेश दिया है।

दारेकर ने मामले की जांच पर तब तक रोक लगाने की अपील की थी जब तक कि उनकी याचिका पर उच्च न्यायालय द्वारा अंतिम रूप से फैसला नहीं किया जाता।

उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को ईओडब्ल्यू के अभियोजक प्रकाश शेट्टी से भी दारेकर की याचिका पर निर्देश प्राप्त करने को कहा।

मामले में दारेकर के खिलाफ प्रारंभिक शिकायत 2015 में भाजपा सदस्य तथा वकील विवेकानंद गुप्ता ने दर्ज कराई थी।

गुप्ता की शिकायत के अनुसार, मुंबई बैंक के नाम से लोकप्रिय मुंबई जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष दारेकर ने अपने कार्यकाल के दौरान बैंक की ओर से जोखिम भरा निवेश कर कथित तौर पर धन का गबन किया और धोखाधड़ी की, जिससे बैंक को 120 करोड़ रुपये से अधिक राशि का नुकसान हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया