लाइव न्यूज़ :

छत्रपति शिवाजी के परिवार को लेकर बयानबाजी पर भाजपा नेता नारायण राणे ने संजय राउत को चेताया, कहा- जुबान सलामत नहीं रहेगी

By भाषा | Updated: January 16, 2020 20:49 IST

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट और पार्टी नेता अशोक चव्हाण ने राउत के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा था कि इंदिरा गांधी के खिलाफ ऐसे बयान बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता नारायण राणे ने गुरुवार को शिवसेना सांसद संजय राउत को चेतावनी दी।संजय ने छत्रपति शिवाजी महाराज के परिवार के खिलाफ बोलना बंद नहीं किया तो जुबान सलामत नहीं रहेगी।

भाजपा नेता नारायण राणे ने गुरुवार को शिवसेना सांसद संजय राउत को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के परिवार के खिलाफ बोलना बंद नहीं किया तो “जुबान सलामत नहीं रहेगी।” राउत द्वारा बुधवार को दिए बयान कि पूर्व सांसद और भाजपा नेता उदयनराज भोसले को शिवाजी महाराज का वंशज होने का प्रमाण देना चाहिए, के बाद राणे ने यह चेतावनी दी।

राज्यसभा सदस्य राणे ने इंदिरा गांधी को लेकर राउत द्वारा दिए गए बयान पर कांग्रेस नेताओं की 'चुप्पी' को भी 'शर्मनाक' करार दिया और कहा कि इससे लगता है कि पार्टी को अपने महान नेताओं से ज्यादा सत्ता प्यारी है। राउत ने कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी मुंबई में गैंगस्टर करीम लाला से मिलने जाती थीं।

हालांकि महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट और पार्टी नेता अशोक चव्हाण ने राउत के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा था कि इंदिरा गांधी के खिलाफ ऐसे बयान बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। राणे ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मैं (भोसले पर) संजय राउत की टिप्पणी की निंदा करता हूँ। राउत सामना के संपादक और शिवसेना नेता हैं। इन मुद्दों पर बोलने वाले वह होते कौन हैं? उन्हें उनके बारे में बोलने के कोई अधिकार नहीं है।”

भाजपा नेता ने कहा कि यह मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की जिम्मेदारी है कि वह राउत पर लगाम लगाएं। राणे के कहा कि ठाकरे इस प्रकरण पर चुप हैं जिससे संदेह उत्पन्न हो रहा है कि उन्होंने ही राउत से ऐसा बयान दिलवाया।

राणे ने कहा, “संजय राउत, छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे देवता हैं। मैं उन्हें चेतावनी देना चाहता हूँ कि अगर उन्होंने शिवाजी के परिवार के खिलाफ कुछ बोला तो उनकी जुबान सलामत नहीं रहेगी ।” 

टॅग्स :संजय राउतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन