लाइव न्यूज़ :

भाजपा को बड़ा झटका, ममता बनर्जी की मौजूदगी में मुकुल रॉय टीएमसी में शामिल, कहा- घर वापसी अच्छा लग रहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 11, 2021 21:38 IST

 मुकुल रॉय ने मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी को कई बार फोन किया। विधानसभा चुनाव के बाद शुभेंदू अधिकारी के बढ़ते कद से रॉय भाजपा से दूरी बना ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुकुल रॉय अपने बेटे सुभ्रांशु भी भाजपा से अलग होंगे। तृणमूल कांग्रेस में दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाले रॉय नवम्बर 2017 में भाजपा में शामिल हो गये थे।पिछले कुछ दिनों से उन्होंने भाजपा से दूरी बनाई हुई है।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय फिर से टीएमसी में शामिल हो गए। 

शुभेंदू अधिकारी के कारण मुकुल रॉय भाजपा से अलग हुए हैं। मुकुल रॉय ने कहा कि मैं बीजेपी छोड़कर TMC में आया हूं, अभी बंगाल में जो स्थिति है, उस स्थिति में कोई बीजेपी में नहीं रहेगा। सूत्रों ने कहा कि मुकुल रॉय ने मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी को कई बार फोन किया।

विधानसभा चुनाव के बाद शुभेंदू अधिकारी के बढ़ते कद से रॉय भाजपा से दूरी बना ली थी। ऐसा कहा जा रहा कि मुकुल रॉय अपने बेटे सुभ्रांशु भी भाजपा से अलग होंगे। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय शुक्रवार को दोपहर यहां अपने घर से तृणमूल कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। एक समय तृणमूल कांग्रेस में दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाले रॉय नवम्बर 2017 में भाजपा में शामिल हो गये थे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय यहां तृणमूल कांग्रेस के मुख्यालय पहुंच गये हैं। भाजपा नेता के राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच इन दोनों नेताओं के बीच वार्ता होने की संभावना है। मंत्री सुब्रत मुखर्जी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी यहां ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास के पास स्थित तृणमूल भवन में मौजूद हैं।

पिछले कुछ दिनों से उन्होंने भाजपा से दूरी बनाई हुई है। मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी भी अपने कालीघाट स्थित आवास से रवाना हुई। यहां पूर्वी मेट्रोपॉलिटन बाईपास के निकट तृणमूल कांग्रेस भवन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। पत्रकारों ने घर से निकलते समय जब रॉय से पूछा कि वह कहां जा रहे हैं तो उन्होंने जवाब दिया "तृणमूल भवन’’। 

टॅग्स :टीएमसीभारतीय जनता पार्टीममता बनर्जीअमित शाहपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित