लाइव न्यूज़ :

योगी के मंत्री मोहसिन रजा ने प्रियंका गांधी को बताया साइबेरियन पक्षी, बोले- 'बाबर की याद में जा रही हैं अयोध्या'

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 25, 2019 17:56 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 27 मार्च को अयोध्या जा रही हैं। वे इस दौरान वहां हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा करेंगी। इसके बाद वे अयोध्या में रोड शो करेंगी।  

Open in App
ठळक मुद्देमोहसिन रजा ने कहा, लोकसभा चुनाव के पहले ये एक अच्छा ड्रामेबाजी करने का तरीका है।सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू होंगे और 19 मई तक चलेंगे। मतगणना 23 मई को होगी।

योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को साइबेरियन पक्षी बताया है। मोहसिन रजा ने प्रियंका गांधी की 27 मार्च को होने वाली अयोध्या रैली पर निशाना साधते हुए कहा, प्रियंका अयोध्या में बाबर के निशान देखने जा रही हैं। 

मोहसिन रजा ने कहा, प्रियंका ठीक उसी साइबेरियन पक्षी की तरह है, जो मौसम को देखकर निकलते हैं। प्रियंका गांधी अयोध्या में लोकसभा चुनाव के लिए बल्कि सिर्फ एक पिकनिक मनाने आ रही हैं। 

मोहसिन रजा का ये बयान विवादों में आ गया है। मोहसिन रजा ने बोला, ''कोई मुझे बताएगा कि प्रियंका अयोध्या जा ही क्यों रही हैं। अयोध्या तो भगवान राम की  जन्मभूमि है और कांग्रेस के लोगों ने तो हमेशा ही राम के होने पर उंगली उठाई है। ''

मोहसिन रजा ने कहा, ''ये सिर्फ एक चुनावी जुमला है। ये लोग वहां अब क्या ढूंढने जा रहे हैं, जबकि प्रयाग कुंभ और बरसाने की होली में ये लोग कभी नहीं गए, अयोध्या में ऐतिहासिक दीपोत्सव निकल गया, कभी नहीं आए। तो अब क्या करने जा रहे हैं। तो मुझे तो यही लग रहा है कि प्रियंका गांधी योध्या में बाबर के निशान ढूंढने जा रही हैं लेकिन अफसोस अब वहां वह नहीं है।'' 

मोहसिन रजा ने कहा, लोकसभा चुनाव के पहले ये एक अच्छा ड्रामेबाजी करने का तरीका है। ट्रेन से सफर करना, नौका यात्रा करना, पिकनिक के लिए इससे अच्छा मौका नहीं मिल सकता है।'' 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रियंका गांधी 27 मार्च को अयोध्या जा रही हैं। वे इस दौरान वहां हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा करेंगी। इसके बाद वे अयोध्या में रोड शो करेंगी।  सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू होंगे और 19 मई तक चलेंगे। मतगणना 23 मई को होगी। देशभर में लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, छह मई, 12 मई और 19 मई को होंगे।

टॅग्स :प्रियंका गांधीलोकसभा चुनावउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं