लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता मोहित भारतीय ने मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ मानहानि की शिकायत दायर की

By भाषा | Updated: October 26, 2021 22:08 IST

Open in App

मुंबई, 26 अक्टूबर भारतीय जनता युवा मोर्चा, मुंबई के पूर्व अध्यक्ष मोहित भारतीय ने क्रूज पोत से मादक पदार्थ बरामद होने के मामले में ‘‘निराधार आरोप’’ लगाने को लेकर मंगलवार को महाराष्ट्र के मंत्री एवं राकांपा नेता नवाब मलिक के खिलाफ एक अदालत में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई।

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट, मझगांव अदालत में भारतीय दंड संहिता की धारा 499 (मानहानि) और 500 (मानहानि की सजा) के तहत अपराधों के लिए शिकायत दर्ज कराई गई।

भारतीय ने कहा कि मलिक ने उनके खिलाफ निराधार आरोप लगाकर उन्हें और उनके परिवार को बदनाम किया है।

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने दो अक्टूबर को क्रूज पोत पर छापा मारकर अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और अन्य को गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने मादक पदार्थ बरामद होने का दावा किया था।

शिकायत में कहा गया कि मलिक एनसीबी से नाराज हैं क्योंकि इसने नशीले पदार्थों से जुड़े एक अन्य मामले में जनवरी 2021 में उनके दामाद को गिरफ्तार किया था।

इसमें कहा गया कि मलिक ने एक संवाददाता सम्मेलन में शिकायतकर्ता और उनके रिश्तेदार रिषभ सचदेव की जानबूझकर मानहानि की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?