लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता मरांडी ने पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई कमी को दीपावली का उपहार बताया

By भाषा | Updated: November 3, 2021 23:19 IST

Open in App

मेदिनीनगर, तीन नवंबर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबू लाल मरांडी ने केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में की गयी कटौती को देशवासियों के लिए ‘दीपावली का उपहार’ बताया है।

मरांडी ने बुधवार देर शाम ट्वीट कर कहा कि दीपावली की पूर्व संध्या पर पेट्रोल पर पांच रुपये और डीज़ल पर 10 रुपये प्रति लीटर का उत्पाद शुल्क कम करने का केंद्र सरकार का निर्णय जनहित में है।

उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा, ''देश को दीपावली का उपहार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करता हूं।''

साथ ही भाजपा नेता ने झारखंड सरकार को सलाह दी कि वह भी मूल्य वर्धित कर (वैट) की दर कम करके राज्य की जनता को और राहत प्रदान करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह