लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता मनोज तिवारी ने दिल्ली में छठ पर्व पर से प्रतिबंध हटाने की मांग की

By भाषा | Updated: October 8, 2021 14:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक भी दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पर्व मनाने की अनुमति चाहते हैं । साथ ही तिवारी ने त्योहार पर से प्रतिबंध हटाने की मांग में सभी राजनीतिक दलों से उनके साथ आने का आग्रह किया।

तिवारी ने कहा कि वह यमुना नदी और अन्य जलाशयों के बगल में छठ आयोजित करने की अनुमति की मांग को लेकर अपने उत्तर-पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में सोनिया विहार से ‘रथ यात्रा’ निकालेंगे। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने पिछले सप्ताह एक आदेश में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर नदी तट, जलाशयों और मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन पर रोक लगा दी थी।

भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक भी चाहते हैं कि छठ सार्वजनिक स्थानों पर मनाया जाए लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद इस त्योहार पर प्रतिबंध का समर्थन किया है। छठ पूर्वांचल के लोगों की भावनाओं से जुड़ा है और सभी राजनीतिक दलों को इस पर से प्रतिबंध हटाने की मांग करनी चाहिए।’’

तिवारी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से सार्वजनिक स्थानों पर छठ मनाने की अनुमति देने के लिए प्रस्ताव तैयार करने और डीडीएमए से इसे मंजूरी दिलाने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा