लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता ने फोन पर धमकी मिलने के मामले में शिकायत दर्ज कराई

By भाषा | Updated: March 2, 2021 17:14 IST

Open in App

मुंबई, दो मार्च महाराष्ट्र भाजपा की नेता चित्रा वाघ ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उन्हें फोन पर धमकी दी जा रही है और उनकी छेड़छाड़ की गई तस्वीरों को फैलाया जा रहा है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह जानकारी मंगलवार को एक अधिकारी ने दी।

वाघ बीते कुछ दिनों के दौरान महाराष्ट्र सरकार पर भाजपा की ओर से हमला बोलने वालों में सबसे आगे रही हैं और उस राज्य मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही हैं जिनका संबंध पुणे में एक महिला की मौत से जोड़ा जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि वाघ (46) ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित साइबर थाने में एक शिकायत दी है जिसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 354डी, 509, 506 के साथ-साथ आईटी अधिनियम की धारा 67 के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

वाघ ने ट्वीट किया, " आज सुबह बीकेसी साइबर प्रकोष्ठ गई थी और फोन पर धमकी मिलने, छेड़छाड़ वाली तस्वीरों और अभद्र भाषा में टिप्पणियों तथा वीडियो में मुझे जान से मारने की धमकी देने वाले वीडियो के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो