लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने विधानसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार

By भाषा | Updated: December 13, 2021 13:16 IST

Open in App

मेरठ (उप्र), 13 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की है।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में चुनाव न लड़ने के अपने फैसले की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘मैंने पार्टी नेतृत्व को चुनाव नहीं लड़ने के अपने फैसले के बारे में अवगत करा दिया है।’’

बहरहाल, उन्होंने यह भी कहा, ‘‘मैं पार्टी का सिपाही हूं इसलिए अगर पार्टी नेतृत्व मुझे चुनाव लड़ने के लिए कहेगा तो मैं एक सच्चे सिपाही के मानिन्द चुनाव लड़ने से इनकार नहीं करुंगा।’’

गौरतलब है कि 2017 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद से वाजपेयी लगातार हाशिये पर है। हालांकि, बीच-बीच में कभी उन्हें राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा चली, तो कभी विधान परिषद सदस्य बनाने की चर्चा चली। उन्हें राज्यपाल बनाए जाने के कयास भी लगाए गए।

वाजपेयी 1989 में मेरठ शहर सीट से पहली बार विधायक चुने गए। वह इस सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह