लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने CAA को लेकर स्कूल के खिलाफ जारी किया 'नोटिस', बीजेपी नेता सोमैया ने किया पलटवार, कहा- यह दुखद है

By भाषा | Updated: January 13, 2020 15:42 IST

सीएए के तहत हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के जो लोग धार्मिक प्रताड़ना के कारण पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर, 2014 तक भारत आ गए थे, उन्हें भारतीय नागरिकता दी जाएगी। 

Open in App
ठळक मुद्देकिरीट सोमैया ने महाराष्ट्र सरकार पर सोमवार को आरोप लगाया।महाराष्ट्र सरकार ने सीएए के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर शहर के एक स्कूल को नोटिस जारी किया है।

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने महाराष्ट्र सरकार पर सोमवार को आरोप लगाया कि उसने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर शहर के एक स्कूल को नोटिस जारी किया है। भाजपा नेता ने ट्विटर पर सरकार के इस कदम की निंदा भी की।

सोमैया ने कहा, ‘‘ यह दुखद है कि ठाकरे सरकार ने सीएए पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मुम्बई के दयानंद स्कूल के खिलाफ नोटिस जारी किया। सीएए को संसद ने पारित किया है। राष्ट्रपति ने इसे मंजूरी दी है। अब इसे क्रियान्वित करने का काम भी शुरू हो गया है। हम महाराष्ट्र की शिवसेना, राकांपा, कांग्रेस सरकार के इस कदम की निंदा करते हैं।’’

इस कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं क्योंकि उनका कहना है कि पहली बार धर्म के आधार पर नागरिकता मुहैया कराई जा रही है जो संविधान के मौलिक सिद्धांत का उल्लंघन है।

वहीं भाजपा का कहना है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों के पास धार्मिक प्रताड़ना की स्थिति में भारत आने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है।

सीएए के तहत हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के जो लोग धार्मिक प्रताड़ना के कारण पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर, 2014 तक भारत आ गए थे, उन्हें भारतीय नागरिकता दी जाएगी। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टउद्धव ठाकरे सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव