लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर में भाजपा नेता की हत्या, तीन लोग हिरासत में

By भाषा | Updated: April 3, 2021 13:55 IST

Open in App

(हेडिंग और कॉपी में गिरफ्तारी के स्थान पर हिरासत करते हुए रिपीट)

गोरखपुर (उप्र) तीन अप्रैल उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता बृजेश सिंह (52) की शुक्रवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। बृजेश सिंह भाजपा के सेक्टर प्रभारी और नारायणपुर गांव के पूर्व प्रधान थे और इस बार होने वाले पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद के दावेदार भी थे।

घटना की खबर मिलते ही रात में पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के सदस्यों की लिखित शिकायत पर गुलरिहा थाना में चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार तीन आरोपियों- सुनील श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव और रामसमुझ को शनिवार को हिरासत रिपीट हिरासत में ले लिया गया है और चौथे की तलाश की जा रही है।

गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने कहा " इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी लेकिन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और बहुत जल्द सुराग जुटाकर मामले को सुलझा लिया जाएगा। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।"

पुलिस के अनुसार गुलरिहा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में बृजेश सिंह ग्राम प्रधान चुनाव के लिए जनसंपर्क के बाद मेडिकल कॉलेज रोड पर स्थित मोगलहा के अपने निवास पर लौट रहे थे कि रात करीब 11 बजे कुछ हमलावरों ने उनके सिर और सीने पर गोली मार दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार बृजेश सिंह चुनाव के लिए एक मजबूत उम्मीदवार थे। सूचना मिलने के बाद परिवार के गुस्साए सदस्य और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए और हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने उन्हें शांत कर जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह