लाइव न्यूज़ :

'CAA का समर्थन करके कुछ गलत नहीं किया', अपने भाषण पर उठे विवाद के बाद बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने दी सफाई

By भाषा | Updated: February 26, 2020 04:24 IST

Delhi Violence: पूर्व आप विधायक और हाल के दिल्ली विधानसभा चुनाव में मॉडल टाउन से भाजपा के टिकट पर हार चुके मिश्रा ने रविवार को जाफराबाद इलाके के मौजपुर चौक में सीएए के समर्थन में सभा को संबोधित किया था जिसके बाद ही दोनों पक्षों के बीच झड़पें शुरू हुईं। मिश्रा ने मंगलवार को ट्वीट किया कि उन्हें गाली दी जा रही हैं और जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअपने भाषण पर उठे विवाद के बाद बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने सफाई दी है कपिल मिश्रा ने कहा CAA का समर्थन करके कोई अपराध नहीं किया।

 उत्तर पूर्व दिल्ली के मौजपुर चौक पर सीएए के समर्थन में भीड़ को संबोधित करते हुए दिये गये अपने भाषण पर उठे विवाद के बाद भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि वह सच बोलने पर अपने खिलाफ चलाये जा रहे नफरत वाले अभियान से डरते नहीं हैं और कानून का समर्थन कर रहे हैं।

पूर्व आप विधायक और हाल के दिल्ली विधानसभा चुनाव में मॉडल टाउन से भाजपा के टिकट पर हार चुके मिश्रा ने रविवार को जाफराबाद इलाके के मौजपुर चौक में सीएए के समर्थन में सभा को संबोधित किया था जिसके बाद ही दोनों पक्षों के बीच झड़पें शुरू हुईं। मिश्रा ने मंगलवार को ट्वीट किया कि उन्हें गाली दी जा रही हैं और जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून का समर्थन करके उन्होंने कोई अपराध नहीं किया। मिश्रा ने कहा, ‘‘मुझे कई लोगों ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। नेताओं और पत्रकारों समेत कई लोग मुझे गाली बक रहे हैं। मैं डरता नहीं क्योंकि मैंने कुछ गलत नहीं किया।’’ पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने मंगलवार को मिश्रा समेत भड़काऊ भाषण देने वाले किसी भी शख्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की वकालत की।

गंभीर ने पटपड़गंज में मैक्स अस्पताल में भर्ती पुलिस अधिकारियों को देखने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘जो भी भड़काऊ भाषण दे, चाहे वह किसी भी पार्टी का हो, कपिल मिश्रा समेत जो भी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।’’ 

टॅग्स :कपिल मिश्रजाफराबाद हिंसादिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल