लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनकी मां को हुआ कोरोना, दिल्ली के मैक्स अस्पताल में हुए भर्ती

By अनुराग आनंद | Updated: June 9, 2020 15:57 IST

भाजपा नेता संबित पात्रा के बाद अब पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी गले में दर्द व बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट की मानें तो, ज्योतिरादित्य सिंधिया का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। इससे पहले भाजपा नेता संबित पात्रा को भी कोरोना संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का भी मंगलवार को कोरोना टेस्ट होना है।

नई दिल्ली: भाजपा नेता ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया व उनकी मां में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक, भाजपा के वरिष्‍ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां ने हल्के बुखार के साथ गले में दर्द भी महसूस किया। इसके तुरंत बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया है।  

इंडिया टुडे के रिपोर्ट मुताबिक, दोनों मां, बेटे में एक ही तरह के कोरोना के लक्षण दिखे हैं। इसके बाद से ही मैक्स अस्पताल में दोनों डॉक्टर की निगरानी में हैं।  रिपोर्ट की मानें तो, ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनकी मां का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।

बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या मंगलवार सुबह दो लाख 65 हजार के पार पहुंच गई। पिछले 24 घंटे में 9,987 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 2,66,598 कोरोना के मरीज हैं। इसके अलावा 7466 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी बुखार व गले में दर्द-

दिल्‍ली में सीएम अरविंद केजरीवाल को भी बुखार और गले में खराश के कारण कोविड-19 का टेस्‍ट कराना होगा। उनका टेस्‍ट आज शाम को होगा। यही वजह है कि सीएम केजरीवाल ने गले में दर्द व बुखार महसूस करने के बाद एहतियात के तौर पर खुद को क्वारंटीन कर लिया है। सीएम केजरीवाल अभी किसी तरह की मीटिंग व प्रेस कांफ्रेंस आदि में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। सीएम केजरीवाल में कोरोना लक्षण सामने के बाद जरूरी बैठकों को नेतृ्त्व दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया कर रहे हैं।

इससे पहले भाजपा नेता संबित पात्रा को भी हुआ था कोरोना-

बता दें कि इससे पहले भारतीय जानता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को भी कोरोना हुआ था। उन्‍होंने आठ जून को कोरोना को मात देकर अस्‍पताल से छुट्टी मिली थी। उन्‍हें गुरुग्राम के मेंदाता अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका टेस्‍ट कराया गया जिसके बाद कोरोना की टेस्‍ट में रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। संबित इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे।

टॅग्स :ज्योतिरादित्य सिंधियाकोरोना वायरसदिल्लीसंबित पात्राअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया