लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता ने जम्मू-कश्मीर के बारे में हालिया बयान के लिये कांग्रेस नेता आजाद पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: December 26, 2021 22:42 IST

Open in App

जम्मू, 26 दिसंबर भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता ने रविवार को कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के इस बयान के लिये उनपर निशाना साधा कि महाराजाओं का निरंकुश शासन जम्मू-कश्मीर के मौजूदा शासन से ''बहुत बेहतर'' था।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने साल में दो बार होने वाली 'दरबार मूव' की पारंपरिक प्रथा को खत्म कर दिया, जिसके बाद भाजपा पर निशाना साधते हुए आजाद ने यह बयान दिया था।

दरबार मूव के तहत साल के गर्मी के छह महीने सिविल सचिवालय और अन्य कार्यालय श्रीनगर से जबकि शेष छह महीने जम्मू से संचालित होते थे। 1872 में महाराजा गुलाब सिंह ने इसकी शुरुआत की थी।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 20 जून को इस प्रथा को खत्म करने की घोषणा की थी।

भाजपा नेता ने आजाद के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इतिहास के पन्नों को पलटने और यह देखने के लिए कहा कि कैसे महाराजा हरि सिंह को "उनकी कांग्रेस पार्टी ने निर्वासित करके अपमानित किया।"

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहलाल नेहरू को जम्मू-कश्मीर में "आतंकवाद और अलगाववाद की समस्या" के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए गुप्ता ने कहा, "आज जब सरकार ने जम्मू-कश्मीर के अलगाव और राष्ट्र के विघटन की तमाम कोशिशों को नाकाम कर दिया है, तो आजाद इस ओर आंखें मूंद रहे हैं। सच्चाई यह है कि वह भाजपा और केंद्र सरकार का विरोध करने के लिये ऐसा कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे