बीजेपी सांसद नरसिम्हा राव की कार से लगी दो महिलाओं को टक्कर, एक की मौत- एक अस्पताल में भर्ती
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 25, 2018 12:02 IST2018-08-25T08:37:11+5:302018-08-25T12:02:23+5:30
आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में शुक्रवार शाम को भारतीय जनता पार्टी के सांसद और प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा राव की कार की टक्कर हो गई है। इस टक्कर में एक महिला की मौत भी हो गई है।

बीजेपी सांसद नरसिम्हा राव की कार से लगी दो महिलाओं को टक्कर, एक की मौत- एक अस्पताल में भर्ती
आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में शुक्रवार शाम को भारतीय जनता पार्टी के सांसद और प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा राव की कार की टक्कर हो गई है। इस टक्कर में एक महिला की मौत भी हो गई है। खबर के अनुसार इस हादसे का शिकार दो महिलाएं हुईं थीं जिनमें से एक की मौत हो गई है और 1 को घायल स्थिति में भर्ती करवाया गया है।
घायल महिला की उसकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है। जबकि पुलिस का कहना है कि कार में सवार लोग सुरक्षित हैं। पुलिस के मुताबिक विजयवाड़ा की तरफ शुक्रवार शाम को राज्यसभा सदस्य प्रकाशम जा रहे थे। उसी समय कोलानुकोंडा गांव में दो महिलाओं ने अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग पार करने की कोशिश की।
कहा जा रहा है कार तेज गति में थी जिस कारण से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गयी जिसको भर्ती करवाया गया है। कहा जा रहा है कि ये कार भारतीय जनता पार्टी के सांसद और प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा राव है।
वहीं, फिलहाल पुलिस ने इस घटना में लापरवाही से गाड़ी चलाने और दूसरों की जान जोखिम में डालने से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, पुलिस ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि कार नें सांसद थे या फिर नहीं थे।
खबर के अनुसार घटना टोयोटा इनोवा कार से हुई है। वहींय कार बीजेपी सांसद के नाम से पंजीकृत है। उधर, टीडीपी और अन्य पार्टियों के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि सांसद दूसरी कार में सवार होकर मौके से निकल गए और पीड़ित महिला की मदद नहीं की।