लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता को मादक पदार्थ मामले में जमानत मिली

By भाषा | Updated: November 24, 2021 18:34 IST

Open in App

कोलकाता, 24 नवंबर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बुधवार को भाजपा नेता राकेश सिंह को जमानत दे दी, जिन्हें कोलकाता पुलिस ने मादक पदार्थ से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया था।

न्यायमूर्ति अरिजीत बनर्जी और न्यायमूर्ति बी. पटनायक की एक खंडपीठ ने सिंह को दो लाख रुपये का एक मुचलका और पचास-पचास हजार रुपये के चार जमानती पेश करने का निर्देश दिया है।

कोलकाता पुलिस ने गत 23 फरवरी को सिंह को गिरफ्तार किया था, जो कोलकाता के बंदरगाह क्षेत्र में कई श्रमिक संघों के नेता भी हैं। पुलिस ने सिंह को मादक पदार्थ बरामदगी के एक मामले में उनकी कथित संलिप्तता के संबंध में गिरफ्तार किया था।

भाजपा प्रदेश युवा नेता पामेला गोस्वामी को पहले उनकी कार से प्रतिबंधित मादक पदार्थ कथित रूप से बरामद किये जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था। पामेला ने दावा किया था कि यह सिंह द्वारा रची गई एक साजिश थी।

सिंह को पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के गलसी में कोलकाता-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करते समय एक वाहन से पकड़ा गया था। जमानत का अनुरोध करते हुए सिंह के वकील राजदीप मजूमदार ने अदालत में कहा कि आरोपी के पास से कोई मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि अभियोजन पक्ष साजिश का कोई सबूत नहीं दे पाया है।

अभियोजन पक्ष के वकीलों ने सिंह की जमानत याचिका का विरोध करते हुए दावा किया कि उन्होंने प्रतिबंधित मादक पदार्थ रखने और निर्दोष लोगों को फंसाने के लिए अपराधियों का इस्तेमाल किया। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सिंह को जमानत दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन