लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में हिंसा के खिलाफ न्यायालय पहुंचे भाजपा नेता गौरव भाटिया, सीबीआई जांच का अनुरोध

By भाषा | Updated: May 4, 2021 16:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई भाजपा नेता गौरव भाटिया ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ‘‘विधानसभा चुनाव से पहले, चुनाव के दौरान और बाद में’’ कथित रूप से हत्या और बलात्कार सहित ‘‘अनियंत्रित हिंसा’’ की सीबीआई जांच के लिये मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में आवेदन दायर किया है।

वरिष्ठ अधिवक्ता भाटिया ने 2018 की अपनी लंबित जनहित याचिका में दायर इस आवेदन में राज्य सरकार को यह निर्देश देने का अनुरोध किया है कि वह हिंसा में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों, गिरफ्तारियों और उठाए गए कदमों के बारे में एक विस्तृत स्थिति रिपोर्ट दाखिल करे।

भाटिया ने अपनी अर्जी में कहा, ‘‘यह तात्कालिक अर्जी...पश्चिम बंगाल में हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों से पहले, चुनाव के दौरान और बाद में नृशंस हत्याओं, बलात्कार और छेड़छाड़ जैसे गंभीर अपराधों, अनियंत्रित हिंसा और कानून एवं व्यवस्था के पूरी तरह से ध्वस्त होने के तथ्य का शीर्ष अदालत के संज्ञान में लाने के लिए है।’’

तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने पश्चिम बंगाल में 294 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक सीटों पर जीत हासिल की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल