लाइव न्यूज़ :

Breaking News: वरिष्ठ बीजेपी नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश चंद्र जोशी का निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2019 13:06 IST

तीन साल से अस्वस्थ चल रहे कैलाश जोशी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को सुबह 11.24 मिनट पर भोपाल में एक निजी अस्पताल में कैलाश जोशी ने अंतिम सांस ली। कैलाश जोशी 1951 में भारतीय जनसंघ के सदस्य बने।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी का लंबी बीमारी के बाद यहां एक निजी अस्पताल में रविवार को निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। यह जानकारी मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं उनके बेटे दीपक जोशी ने दी।

उन्होंने कहा, "मेरे पिताजी का बंसल अस्पताल में आज सुबह निधन हो गया।" कैलाश जोशी का जन्म 14 जुलाई 1929 को हुआ था। वह 1977-1978 में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने मध्यप्रदेश में जनसंघ एवं भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

उनके परिवार में तीन बेटे एवं तीन बेटियां हैं। उनकी पत्नी का निधन कुछ महीने पहले ही हुआ है। जोशी मध्यप्रदेश विधानसभा में आठ बार विधायक रहे। वह राज्यसभा एवं लोकसभा के सदस्य भी रहे। उनका अंतिम संस्कार मध्यप्रदेश के देवास जिले में उनके गृह नगर हाटपिपल्या में सोमवार को किया जाएगा।

कैलाश जोशी का राजनीतिक सफर

कैलाश जोशी का जन्म 14 जुलाई, 1929 को हुआ था। भारतीय जनसंघ से राजनीति की शुरुआत करने जोशी 1962 से लगातार बागली क्षेत्र से विधायक बने। आपातकाल (1975-77) के दौरान एक महीने अंडरग्राउंड रहने के बाद 28 जुलाई 1975 को विधानसभा के गेट पर गिरफ्तार हुए। 19 माह तक मीसा में नजरबंद रहे।

24 जून 1977 को कैलाश जोशी मध्यप्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने। हालांकि 1978 में अस्वस्थ होने के कारण उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया