लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता ने हास्य कलाकार वीर दास के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी

By भाषा | Updated: November 17, 2021 14:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने अभिनेता-हास्य कलाकार वीर दास के खिलाफ यह आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज करायी है कि उन्होंने देश की छवि धूमिल करने के इरादे से एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के खिलाफ ‘‘अपमानजनक’’ बयान दिए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली जिला पुलिस थाने में दर्ज करायी गई शिकायत में भाजपा की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आदित्य झा ने आरोप लगाया कि वाशिंगटन डीसी में जॉन एफ केनेडी सेंटर में एक कार्यक्रम के दौरान दास ने कहा कि भारत में महिलाओं की दिन में पूजा की जाती है और रात में उनसे बलात्कार किया जाता है।

झा ने दावा किया कि इस तरह के सभी ‘‘अपमानजनक’’ बयान देश और महिलाओं की छवि बिगाड़ने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिए गए।

पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) दीपक यादव ने कहा, ‘‘हमें इस संबंध में एक शिकायत मिली है और इसकी जांच की जा रही है।’’ उन्होंने बताया कि अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है।

दास ने सोमवार को अपने मोनोलॉग ‘‘आई कम फ्रॉम टू इंडियाज’’ से इस वीडियो की छह मिनट की क्लिप यूट्यूब पर अपलोड की थी। हालांकि, उन्होंने मंगलवार को एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणियों का मकसद देश का अपमान करना नहीं था।

वीडियो में दास ने देश की द्विधिता के बारे में बात की और भारत में कुछ सामयिक मुद्दों जैसे कि कोविड-19 के खिलाफ उसकी लड़ाई, दुष्कर्म की घटनाएं, हास्य कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई और किसानों के प्रदर्शन का जिक्र किया।

ट्विटर का उपयोग करने वाले कुछ लोगों ने उनके कार्यक्रम की वीडियो क्लिप और तस्वीरें पोस्ट की, खासतौर से उस हिस्से को पोस्ट किया, जिसमें वह कह रहे हैं, ‘‘मैं उस भारत से आता हूं जहां हम दिन में महिलाओं की पूजा करते हैं और रात में उनसे गैंगरेप करते हैं।’’

बहरहाल, 42 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा कि उनका इरादा यह याद दिलाने का था कि कई मुद्दों के बावजूद देश ‘‘महान’’ है। उन्होंने बयान में कहा, ‘‘यह वीडियो दो बहुत अलग भारत की द्विधिता के बारे में एक व्यंग्य है जहां अलग-अलग चीजें होती हैं। किसी भी देश की तरह उसमें भी उजाला और अंधेरा, अच्छाई तथा बुराई है। यह कोई रहस्य नहीं है। यह वीडियो हमसे यह कभी नहीं भूलने की अपील करती है कि हम महान हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों