लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता ने झामुमो एवं कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया

By भाषा | Updated: November 3, 2020 01:22 IST

Open in App

दुमका, दो नवंबर झारखंड के दुमका ​में दो दिन पहले कांग्रेस के स्थानीय नेता द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के खिलाफ राष्ट्रद्रोह समेत अनेक अन्य मामलों में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद अब आज स्थानीय भाजपा नेता ने दुमका (सु0) विधानसभा उपचुनाव को लेकर दिये गये कथित बयानों के सिलसिले में कांग्रेस और झामुमो के अनेक शीर्ष नेताओं के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भाजपा के दुमका स्थित प्रमंडलीय प्रभारी विमल मरांडी ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य व महासचिव विनोद पाण्डेय, कांग्रेस नेता फुरकान अंसारी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह के खिलाफ नगर थाना में राष्ट्रद्रोह तथा अनेक अन्य अपराध के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत की गयी।

पुलिस ने बताया कि आज भाजपा नेता की शिकायत पर मुख्यमंत्री को छोड़ अन्य झामुमो व कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और कहा है कि मामले में उचित कार्रवाई की जायेगी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया