लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता फिरोज कमाल गाजी पर बदमाशों ने हमला किया

By भाषा | Updated: February 14, 2021 13:22 IST

Open in App

कोलकाता, 14 पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बदमाशों ने भाजपा नेता फिरोज कमाल गाजी उर्फ बाबू मास्टर की कार पर हमला किया , जिसमें भाजपा नेता घायल हो गए ।

पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने शनिवार को बसंती राजमार्ग पर गाजी की कार पर देसी बम से हमला किया। उस वक्त भाजपा नेता कोलकाता जा रहे थे।

इस हमले में गाजी और उनका वाहन चालक घायल हो गया है और उन्हें कोलकाता के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि गाजी खतरे से बाहर हैं लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि गाजी हाल में तृणमूल कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं।

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार शाम को अस्पताल पहुंचकर बाबू मास्टर की सेहत की जानकारी ली। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के अपराधी तत्वों ने बाबू मास्टर पर हमला किया है।

अधिकारी ने ट्वीट किया, ‘‘ आज शाम मैंने अस्पताल जाकर अपने दोस्त बाबू मास्टर से मुलाकात की। तृणमूल कांग्रेस के आपराधिक तत्वों ने बेरहमी से उनपर हमला किया है।’’

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पश्चिम बंगाल सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक ने अधिकारी के आरोपों को खारिज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह