लाइव न्यूज़ :

दार्जिलिंग में भाजपा नेता दिलीप घोष को काले झंडे दिखाए गए

By भाषा | Updated: February 23, 2021 14:10 IST

Open in App

दार्जिलिंग, 23 फरवरी पश्चिम बंगाल भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष को मंगलवार को गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के समर्थकों ने उस समय काले झंडे दिखाए जब वह पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने दार्जिलिंग पहुंचे।

भाजपा की राज्य व्यापी ‘परिवर्तन यात्रा’ में शामिल होने यहां पहुंचे घोष को जीजेएम के समर्थकों ने घूम रेलवे स्टेशन के पास काले झंडे दिखाए।

जीजेएम समर्थकों ने आरोप लगाया कि भाजपा लगातार दार्जिलिंग लोकसभा सीट से जीतती है, लेकिन विकास के मामले में केंद्र द्वारा इस इलाके की लगातार अनदेखी की गई।

जीजेएम समर्थकों ने भाजपा नेता के खिलाफ ‘वापस जाओ’ के नारे भी लगाए।

घोष ने दावा किया कि इस घटना के पीछे बिमल गुरुंग और तृणमूल कांग्रेस है क्योंकि पहाड़ों में भाजपा के बढ़ते समर्थन से वे चिंतित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल की यही स्थिति है, विपक्षी पार्टियों को उनका राजनीतिक कार्यक्रम करने नहीं दिया जाता। हम इस भय के माहौल को बदलना चाहते हैं।’’

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में भी इस इलाके की यात्रा के दौरान घोष एवं कुछ अन्य भाजपा नेताओं के साथ जीजेएम समर्थकों ने धक्का मुक्की और मारपीट की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र