लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता चुघ ने छठे वेतन आयोग सिफारिशों को लेकर पंजाब सरकार की आलोचना की

By भाषा | Updated: June 24, 2021 22:45 IST

Open in App

चंडीगढ़, 24 जून भाजपा नेता तरूण चुघ ने छठे वेतन आयोग को लेकर पंजाब की कांग्रेस सरकार की आलोचना की और कहा कि उसकी असंतुलित सिफारिशों ने पूरे राज्य में कर्मचारियों को ‘कलम-रोको’ हड़ताल के लिए बाध्य किया।

उन्होंने सरकारी कर्मचारियों की मुश्किलों के मद्देनजर छठे वेतन आयोग की सिफारिश का ‘मूल्यांकन’ करने में विफल रहने को लेकर वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के इस्तीफे की मांग की।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव चुघ ने कहा कि यदि उनकी पार्टी अगले साल पंजाब में सत्ता में आयी तो वह कर्मचारियों के फायदे के लिए सिफारिशों में संशोधन करेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने से पहले कर्मचारियों के साथ उनकी शिकायतों को लेकर चर्चा करनी चाहिए थी।

चुघ ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘ लेकिन मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री कर्मचारियों को राहत देने के बजाय उनसे (सिफारिशों से) राजनीतिक लाभ लेने के लिए अधिक गुणा-भाग में जान पड़ते हैं।’’

राज्य सरकार के कर्मचारी छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के खिलाफ बुधवार को पांच दिनों की कलम रोको हड़ताल पर चले गये। कर्मचारियों को वेतन में वृद्धि के आकलन से संबद्ध फार्मूले पर आपत्ति है।

पंजाब सरकार ने पिछले सप्ताह छठे वेतन आयोग की ज्यादातर सिफारिशों को एक जनवरी, 2016 की तारीख से लागू करने का फैसला किया था। इस कदम से पांच लाख से अधिक सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos