BJP नेता बीरेंद्र सिंह ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, कांग्रेस छोड़कर पार्टी में हुए थे शामिल
By भाषा | Updated: January 21, 2020 13:07 IST2020-01-21T13:07:14+5:302020-01-21T13:07:26+5:30
बीरेंद्र सिंह ने उच्च सदन में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था।

File Photo
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। एक आधिकारिक पत्र में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। इस पत्र में कहा गया है कि राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। दो अगस्त 2016 को वह तीसरी बार राज्यसभा के सदस्य बने थे और उनकी सदस्यता एक अगस्त 2022 को समाप्त होनी थी।
उच्च सदन में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। सिंह का इस्तीफा उनके पुत्र बृजेन्द्र सिंह के सांसद बनने के बाद आया है। पूर्व नौकरशाह एवं भाजपा नेता बृजेन्द्र सिंह हिसार लोकसभा सीट से सांसद हैं।