भाजपा नेता बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कृषि कानूनों को लेकर पार्टी छोड़ी

By भाषा | Updated: January 31, 2021 20:44 IST2021-01-31T20:44:55+5:302021-01-31T20:44:55+5:30

BJP leader Balwan Singh Daulatpuria left the party over agricultural laws | भाजपा नेता बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कृषि कानूनों को लेकर पार्टी छोड़ी

भाजपा नेता बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कृषि कानूनों को लेकर पार्टी छोड़ी

फतेहाबाद, 31 जनवरी हरियाणा के भाजपा नेता और पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने केंद्र सरकार के नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता दर्शाते हुए रविवार को सत्तारूढ़ पार्टी का साथ छोड़ दिया।

दौलतपुरिया ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले इंडियन नेशनल लोकदल छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। उन्होंने आज अपने गांव दौलतपुर में आयोजित पंचायत में अपने फैसले की घोषणा की।

उन्होंने बाद में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि तीनों कृषि कानून किसान-विरोधी हैं जिन्हें तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP leader Balwan Singh Daulatpuria left the party over agricultural laws

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे