लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में पुनर्वास प्रक्रिया पर चर्चा के लिए ऊर्जा मंत्री से मिले भाजपा नेता बलूनी

By भाषा | Updated: February 9, 2021 20:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी भाजपा नेता अनिल बलूनी ने मंगलवार को ऊर्जा और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह से मुलाकात की और उत्तराखंड में ऋषिगंगा नदी में अचानक आयी बाढ़ से नुकसान पर चर्चा की।

उत्तराखंड से राज्यसभा के सदस्य बलूनी ने कहा कि प्रभावित लोगों की कैसे मदद की जा सकती है और कैसे प्रभावित क्षेत्रों का पुनर्निमाण हो सकता है, इस सिलसिले में उन्होंने केंद्रीय मंत्री से चर्चा की।

उन्होंने इस हादसे में एनटीपीसी के निर्माणाधीन बांध को हुए नुकसान पर भी चर्चा की।

ऋषिगंगा नदी में अचानक आयी बाढ़ के कारण 13.2 मेगावाट क्षमता की एक छोटी पनबिजली परियोजना पूरी तरह बह गयी और तपोवन में एनटीपीसी की निर्माणाधीन 520 मेगावाट की पनबिजली परियोजना को भी नुकसान पहुंचा।

इस आपदा में 28 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, तकरीबन 170 लोग अब भी लापता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos