लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता बैजयंत पांडा कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: November 28, 2020 00:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रभारी बैजयंत पांडा ने शुक्रवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

पांडा ने देर रात एक ट्वीट में कहा कि उनके संपर्क में जो लोग आए हैं, वो एहतियात बरतें और कोरोना वायरस की जांच कराएं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ कुछ खास लक्षणों की वजह से मैंने आज जांच कराया और संक्रमित पाया गया। मैं डॉक्टरों की सलाह पर अभी पृथकवास में हूं। पिछले कुछ दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अपील है कि वे जरूरी एहतियात बरतें और खुद को पृथकवास में रखें और जांच कराएं।’’

इससे पहले दिन में पांडा ने सांगठनिक मामलों को लेकर भाजपा दिल्ली के नेताओं के साथ बैठक की थी। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता, विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर बिधूरी समेत कई अन्य नेता मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो