लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता अरविंद शर्मा नोएडा एवं बुलंदशहर की यात्रा करेंगे

By भाषा | Updated: September 8, 2021 16:13 IST

Open in App

(किशोर द्विवेदी)

नोएडा, आठ सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा शुक्रवार से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और बुलंदशहर में जनसभाएं कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता से संपर्क साधेंगे।

पूर्व आईएएस अधिकारी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी सहयोगी रहे शर्मा ने कहा कि वह अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रियता के साथ काम करेंगे।

बुलंदशहर जिले की उनकी यात्रा शुक्रवार को शुरू होगी। वह गौतम बुद्ध नगर जिले में 12 सितंबर को नोएडा और 13 सितंबर को ग्रेटर नोएडा के निवासियों के साथ बैठक करेंगे। इस यात्रा के दौरान वह स्थानीय व्यापार एवं उद्योग निकायों के प्रतिनिधियों के साथ भी संवाद करेंगे।

मोदी के साथ दो दशक से अधिक समय तक काम करने के बाद 1988 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी शर्मा ने ‘एसएमएमई’ सचिव के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली थी और वह जनवरी में भाजपा से जुड़ गये थे। उसके शीघ्र बाद उन्हें उनके गृह राज्य उत्तर प्रदेश में विधान परिषद का सदस्य बनाया गया और वह राज्य के पूर्वी हिस्से में मउ एवं आजमगढ़ जिलों के विकास के लिए काम करने लगे।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जनसंपर्क अभियान के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ नोएडा मेरा दूसरा घर है । मैं गौतम बुद्ध नगर जिले में दादरी विधानसभा क्षेत्र का मतदाता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इसके अलावा, यह हमारी अर्थव्यवस्था के तीन हिस्सों -- अच्छी कृषि, अच्छे औद्योगिक आधार एवं शानदार पेशेवर गतिविधियों का ‘जंक्शन’ है।’’ उन्होंने इसे विकास की ‘त्रिवेणी’ करार देते हुए कहा, ‘‘ इसलिए, मैं आता रहता हूं। और मैंने यह भी निश्चय किया एवं सार्वजनिक रूप से कहा है कि मैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में सक्रियता से कार्य करूंगा। यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरा तीसरा बड़ा कार्यक्रम है। ’’

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की उनकी पिछली यात्रा कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान खासकर दवाइयों एवं चिकित्सा उपकरणों के वितरण के लिए हुई थी और उससे पहले उन्होंने गाजियाबाद में एक बड़ी रैली एवं सार्वजनिक कार्यक्रम किये थे।

शर्मा ने कहा, ‘‘ इसी तरह, मैं राज्य के विभिन्न क्षेत्रों एवं जिलों का दौरा कर रहा हूं। 10 से 13 सितंबर तक मैं बुलंदशहर, नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा समेत इस क्षेत्र में रहूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह