लाइव न्यूज़ :

नाबालिग बच्चों के यौन शोषण के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 13, 2021 19:32 IST

Open in App

जालौन (उप्र), 13 जनवरी जालौन जिले में भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष को पुलिस ने बुधवार को कथित तौर पर नाबालिग बच्चों का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अवधेश सिंह ने बताया कि दो नाबालिग बच्चों की शिकायत पर कोंच कस्बे के भगत सिंह नगर में रह रहे रामबिहारी राठौर (65) के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

सिंह ने बताया कि राठौर सेवानिवृत लेखपाल है और एक राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ है।

एएसपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसके घर से लैपटॉप, डीवीडी और हार्ड डिस्क भी बरामद किया है, जिनमें कई अश्लील वीडियो हैं और उनमें अश्लीलता करते राठौर दिख रहा है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने कहा कि बाल यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार रामबिहारी राठौर कोंच कस्बे की भाजपा नगर इकाई में उपाध्यक्ष था। उन्होंने कहा, यह मामला संज्ञान में आते ही उसे पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह