तृणमूल कांग्रेस के नेता की पत्नी के साथ छेड़खानी करने के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 13, 2021 21:15 IST2021-08-13T21:15:52+5:302021-08-13T21:15:52+5:30

BJP leader arrested for molesting Trinamool Congress leader's wife | तृणमूल कांग्रेस के नेता की पत्नी के साथ छेड़खानी करने के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार

तृणमूल कांग्रेस के नेता की पत्नी के साथ छेड़खानी करने के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार

कोलकाता, 12 अगस्त कोलकाता के मच्छीपारा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता की पत्नी के साथ कथित तौर पर छेड़खानी के लिए भाजपा के एक स्थानीय नेता को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने शिकायत की कि बृहस्पतिवार रात को जब वह दवा खरीदने घर से बाहर गयी थी तब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता समेत कुछ लोगों ने उसके साथ छेड़खानी की थी।

अधिकारी ने बताया कि संबंधित प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर भाजपा नेता के घर में घुसकर उसे गिरफ्तार किया। इस भाजपा नेता पर इस महिला के साथ छेड़खानी करने के अलावा एक स्थानीय क्लब में तोड़फोड़ करने का भी आरोप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP leader arrested for molesting Trinamool Congress leader's wife

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे