कर्नाटक के बाद MP पर नजरः बीजेपी नेता बोले- हमारे ऊपर वाले का आदेश हुआ तो 24 घंटे भी कमलनाथ सरकार नहीं चलेगी
By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 24, 2019 13:39 IST2019-07-24T13:39:43+5:302019-07-24T13:39:43+5:30
कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस की सफलता के बाद अब बीजेपी की नजर मध्य प्रदेश पर टिक गई है। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही अपना पिंडदान करवाएगी।

कर्नाटक के बाद MP पर नजरः बीजेपी नेता बोले- हमारे ऊपर वाले का आदेश हुआ तो 24 घंटे भी कमलनाथ सरकार नहीं चलेगी
कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस की सफलता के बाद अब बीजेपी की नजर मध्य प्रदेश पर टिक गई है। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही अपना पिंडदान करवाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे ऊपर वाले नंबर 1 या नंबर 2 का आदेश हुआ तो 24 घंटे भी आपकी सरकार नहीं चलेगी।
बीजेपी नेता गोपाल भार्गव की टिप्पणी का जवाब देते हुए सीएम कमलनाथ ने कहा कि आपके ऊपर वाले नंबर 1 और 2 समझदार हैं, इसलिए आदेश नहीं दे रहे हैं। आप चाहें तो अविश्वास प्रस्ताव ले आएँ।
इससे पहले कांग्रेस नेता और कमलनाथ सरकार में मंत्री जीतू पटवारी ने कहा था कि कलमनाथ सरकार में हॉर्स ट्रेडिंग के लिए बीजेपी को सात जन्म लेने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिराने के लिए हर संभव कोशिश कर चुकी है। लेकिन यह कुमारस्वामी सरकार नहीं, कमलनाथ सरकार है।
BJP leader and Madhya Pradesh Leader of Opposition Gopal Bhargav in Assembly: Hamare oopar wale number 1 ya number 2 ka aadesh hua to 24 ghante bhi aapki sarkar nahi chalegi (file pic) pic.twitter.com/e9oz26LTnW
— ANI (@ANI) July 24, 2019
मालूम हो कि मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं, इनमें से 114 कांग्रेस के कब्जे में हैं जबकि 108 भाजपा, दो बसपा, एक सपा एवं चार निर्दलीय विधायक हैं। एक सीट वर्तमान में खाली है। बहुत ही कम संख्या में बहुमत होने के कारण भाजपा प्रदेश सरकार पर कभी भी गिरने का तंज कसती रहती है। वहीं, कांग्रेस कहती है कि हमारी सरकार पूरे पांच साल चलेगी।