लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता व हरियाणवी लोक गायिका सपना चौधरी ने किया प्रतिद्वंद्वी पार्टी के प्रत्याशी का प्रचार, BJP असहज

By भाषा | Updated: October 19, 2019 19:37 IST

भाजपा सूत्रों ने बताया कि सपना के इस कदम से भाजपा नाराज है और नुकसान रोकने के लिए दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सपना को चुनाव प्रचार करने से रोक दिया है। सपना ने सिरसा से हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रत्याशी कांडा के लिये प्रचार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकांडा हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके हैं और राज्य की राजनीति में एक प्रभावशाली नेता माने जाते हैं।कांडा का नाम उस समय चर्चा में रहा था, जब उनकी विमानन कंपनी की एक महिला कर्मचारी ने खुदकुशी कर ली थी।

हाल ही में भाजपा में शामिल हुई हरियाणवी लोक गायिका सपना चौधरी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक प्रतिद्वंद्वी पार्टी के प्रत्याशी गोपाल कांडा का प्रचार कर अपनी पार्टी (भाजपा) को असहज कर दिया।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि सपना के इस कदम से भाजपा नाराज है और नुकसान रोकने के लिए दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सपना को चुनाव प्रचार करने से रोक दिया है। सपना ने सिरसा से हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रत्याशी कांडा के लिये प्रचार किया था।

कांडा हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके हैं और राज्य की राजनीति में एक प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। कांडा का नाम उस समय चर्चा में रहा था, जब उनकी विमानन कंपनी की एक महिला कर्मचारी ने खुदकुशी कर ली थी।

सूत्रों ने बताया कि सपना ने पार्टी नेताओं को जानकारी दी कि उनके सलाहकारों ने उन्हें सलाह दी थी कि वह कांडा का प्रचार कर सकती हैं क्योंकि ‘‘कांडा बतौर निर्दलीय मैदान में हैं।’’ वह कांडा के पक्ष में रोड शो भी करने वाली थी। उन्होंने बताया कि सपना को कांडा के पक्ष में प्रचार नहीं करने और उनके किसी भी प्रचार से खुद को फौरन असंबद्ध करने को कहा गया है।

दिल्ली भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि कांडा के समर्थन में वोट मांग रही सपना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जो शुक्रवार को भाजपा नेताओं के संज्ञान में आया। कांडा के समर्थन में सपना के पोस्टर भी सामने आए थे।

दिल्ली भाजपा नेताओं के एक धड़े ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर सपना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने सिरसा से प्रदीप रतुसरिया को प्रत्याशी बनाया है और 21 अक्टूबर को होने वाले मतदान से पहले प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां जनसभा को संबोधित किया।

गौरतलब है कि जुलाई महीने में सपना ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के दौरान जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता ली थी। 

टॅग्स :हरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019सपना चौधरीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमनोज तिवारीनरेंद्र मोदीमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह