भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने किसान आंदोलन को समर्थन दिया

By भाषा | Updated: December 19, 2020 13:27 IST2020-12-19T13:27:38+5:302020-12-19T13:27:38+5:30

BJP leader and former Union Minister Birendra Singh supported the farmers movement | भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने किसान आंदोलन को समर्थन दिया

भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने किसान आंदोलन को समर्थन दिया

चंडीगढ़, 19 दिसंबर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह ने केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन को समर्थन दिया है।

सिंह, स्वतंत्रता से पहले के दौर में किसानों के हितों के लिए लड़ने वाले सर छोटू राम के पौत्र हैं। उनके बेटे बृजेंद्र भाजपा के सांसद हैं।

सिंह ने कहा कि किसानों के साथ खड़े होना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसानों को इस बात का डर है कि नए कृषि कानूनों से उनकी आर्थिक अवस्था प्रभावित हो सकती है।

उन्होंने शुक्रवार को कहा, ‘‘मैंने राजनीति में जो कुछ भी हासिल किया है वह संभव नहीं हो पाता यदि मैं सर छोटू राम का पोता नहीं होता।’’

हरियाणा के प्रभावशाली जाट नेता सिंह ने कहा, ‘‘इसलिए आज किसानों की लड़ाई में उनके साथ खड़े होना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। इसलिए मैंने इस लड़ाई को समर्थन देने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा कि वह और उनके समर्थक दिल्ली से लगने वाले हरियाणा के जिलों में सांकेतिक अनशन करेंगे।

शुक्रवार को सिंह ने अपने समर्थकों के साथ रोहतक में चौधरी छोटू राम विचार मंच के बैनर तले धरना दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP leader and former Union Minister Birendra Singh supported the farmers movement

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे