बीजेपी नेता अनंत कुमार हेगड़े का भड़काऊ बयान, कहा- कोई हिंदू लड़की को छूए, तो वह हाथ नहीं बचना चाहिए
By धीरज पाल | Updated: January 28, 2019 09:40 IST2019-01-28T09:40:55+5:302019-01-28T09:40:55+5:30
हिंदू महिला सुरक्षा के बाद अनंत कुमार हेगड़े ने ताजमहल को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ताजमहल मुस्लिमों ने नहीं बनाया था।

बीजेपी नेता अनंत कुमार हेगड़े का भड़काऊ बयान, कहा- कोई हिंदू लड़की को छूए, तो वह हाथ नहीं बचना चाहिए
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने एक बार फिर विवादित बयान देकर चर्चे में आ गए हैं। हेगड़े ने इस बार हिंदू लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बयान दिया है। कर्नाटक के कोडागु जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए हेगड़े ने हिंदू लड़कियों की सुरक्षा पर कहा कि अगर कोई हिंदू लड़की को छूता है तो वह हाथ नहीं बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें समाज की प्रथामिकता के बारे में सोचना चाहिए और जाति के बारे में। बता दें कि हेगड़े ने न केवल हिंदू लड़की की सुरक्षा को लेकर बयान दिया बल्कि ताजमहल पर भी बयान दिया है। मालूम हो कि बीजेपी के मंत्री अक्सर अपने विवादित बयान के लिए सुर्खियों में रहते हैं।
ताजमहल पर दिया ये बयान
हिंदू महिला सुरक्षा के बाद अनंत कुमार हेगड़े ने ताजमहल को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ताजमहल मुस्लिमों ने नहीं बनाया था। उन्होंने कहा कि शाहजहां ने अपनी जीवनी में कहा है कि उन्होंने यह जमीन राजा जयसिम्हा से खरीदी थी। एक शिव मंदिर है, जिसे राजा परमतीर्थ ने बनवाया था, जिसका नाम तेजो महालया था। तेजो महालया का नाम बदलकर ताजमहल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर हम ऐसे हाथ पर हाथ धरे बैठे रहें तो हमारे ज्यादात्तर घरों के नाम मंजिल हो जाएंगे। भविष्य में भगवान राम को जहांपनाह और सीता को बीबी के नाम से बुलाएंगे।
#WATCH: Union Minister Ananth Kumar Hegde in Kodagu, "We have to rethink about priorities of our society. We shouldn’t think of caste. If a Hindu girl is touched by a hand, then that hand should not exist." #Karnatakapic.twitter.com/4uVNnIrNeu
— ANI (@ANI) January 27, 2019
कौन है अनंत कुमार हेगड़े
अनंत कुमार हेगड़े वर्तमान में केन्द्र में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। वह कर्नाटक के उत्तर कन्नड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। अनंत कुमार हेगड़े लगातार पांच बार एक ही जगह से सांसद बने हैं वे कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष भी हैं। हेगड़े का जन्म उत्तर कन्नड जिले में 20 मई 1968 को हुआ था। इनके पिता का नाम श्री दत्तात्रेय हेगड़े और माता का नाम ललिता हेगड़े हैं। अनंत कुमार अक्सर विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सबरीमाला मंदिर के मुद्दे को लेकर केरल सरकार पर निशाना साधा था और कहा था कि उन्होंने सरकार के इस मामले को संभालने की तुलना हिंदुओं के साथ 'दिन दहाड़े रेप' से की थी।